YHS STARTALK 2018 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Intermediate
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 6-8


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12


Topic 12: Visiting West India: Trip to Rajasthan – Amer Fort राजस्थान यात्रा- आमेर किला (Rajasthan Yaatraa- Aamer Kilaa)

Instructions: Listen to the audio about Aamer Kilaa. Then, read along as you hear it this time. After you have read and listened to the audio, try to complete the activities as instructed. Try to answer in complete sentences.


 

Transcript of the audio file:

Aamer Kilaa Hindi Online Resource Language Learning Startalk

क्या आप कभी राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध आमेर किला देखने गए हैं?  चलिये आज आपको इस अद्भुत किले के बारे में बताते हैं। आमेर किला भारत के पश्चिमी राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास एक छोटे से कस्बे आमेर में स्थित है। इस किले हो ‘आंबेर किला’ के नाम से भी जाना जाता है। यह जयपुर शहर का मुख्य पर्यटन केंद्र है। देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहाँ रोज आते हैं। आमेर किला हिन्दू शैली की वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। लाल बलुआ पत्थर से बना यह किला अरावली पर्वतमाला की एक पहाड़ी पर स्थित है। किले तक जाने के लिए काफी चढ़ाई करनी पड़ती है। ऊपर तक जाने के लिए आप हाथी की सवारी भी कर सकते हैं। यह किला पहाड़ी के चार स्तर पर बना हुआ है। हर स्तर पर एक भव्य प्रांगण बना हुआ  है। प्रांगणों में दीवाने आम जो कि जन साधारण के लिए हुआ करता था; दीवाने खास जो कि राज परिवार के लोगों के लिए हुआ करता था; शीश महल या जय मंदिर; और सुख निवास जो कि राज परिवारों का निवास स्थान हुआ करता था, मुख्य हैं। राजस्थान की भीषण गर्मी में सुख महल के वातावरण को जल धाराओं द्वारा शीतल रखा जाता था।

किले के अंदर के महलों में शीश महल सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। यह दुनिया भर का सबसे बड़ा शीश-महल है और खूबसूरत नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। सारे महल संगमरमर से बने हैं  लेकिन शीश महल में चारों तरफ सफ़ेद प्लास्टर ऑफ पेरिस में बेल्जियम काँच जड़ा हुआ है। इस वजह से यह बहुत आकर्षक लगता है।

ऐतिहासिक आमेर किले को राजा मानसिंह, राजा जयसिंह, और राजा सवाई सिंह ने बनवाया था। सन 2013  में आमेर किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) घोषित किया ।

Key words:
विश्वप्रसिद्ध, किला, अद्भुत, कस्बा, स्थित, मुख्य, पर्यटन केंद्र, वास्तुकला, पर्वतमाला, भव्य, प्रांगण, निवास स्थान, भीषण, वातावरण, जलधारा, शीतल, नक्काशी, प्रसिद्ध, संगमरमर, आकर्षक, बनवाया, घोषित ।  


 

Complete the following activity:

1. Listen to the audio in order to recognize the key words. Highlight the key words in the text as you listen. Find meanings of the keywords using shabdkosh.com. It is advisable to hear the audio multiple times in order to understand and learn some facts about the world famous Amer Kilaa.

2. Mark the sentences सही (correct) or गलत (false):

  1. राजस्थान भारत के पश्चिम में एक राज्य है।

  2. आमेर किला जयपुर के पास स्थित है।

  3. आमेर किला नदी के किनारे स्थित है।

  4. आमेर किला लाल बलुआ पत्थर से बना है।

  5. शीश महल बेल्जियम काँच से बना एक सुंदर महल है।

  6. आमेर किला तक जाने के लिए आप घोड़े की सवारी कर सकते हैं।

3. Using at least 8-10 sentences record or write some facts about Amer Kilaa, use complete sentences. Send the file or the write up to your teacher.

(Please feel free to send your work or related questions with this lesson to yhsbensalem2012@gmail.com. We will promptly respond with our feedback.)