YHS STARTALK 2018 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Intermediate
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 6-8


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12


Topic 9: Visiting North India: Laal Kilaa

Instructions: Listen to the audio about Laal Kilaa. Then, read along as you listen to it the second time. After you have read and listened to the audio, try to complete the activities as instructed. Try to answer in complete sentences.


 

Transcript of the audio file:

लाल किला भारत में दिल्ली में है। दिल्ली भारत का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। दिल्ली उत्तर भारत में  है और यहाँ देखने के लिए बहुत कुछ है। चलिये आज हम लाल किला देखने चलते हैं। लाल किला एक ऐतिहासिक इमारत है । यह लगभग यमुना नदी के किनारे और चाँदनी चौक के सामने स्थित है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है जिसके कारण यह लाल रंग का दिखता है। इसलिए इसका नाम ‘लाल किला’ पड़ा । लाल किले की बनावट बहुत आकर्षक है। इसमें भारतीय, यूरोपीय और फारसी वास्तुकला का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। यह आज भी दिल्ली के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। लाल किले को देखने के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं। 2007 में युनेस्को (UNESCO) ने इसे विश्व धरोहर स्थल (World Heritage  Site) घोषित किया। यह भारत की शान है और पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लाल किला कितना भव्य है, इसका अनुमान इस बात से होता है कि यह 250 एकड़ इलाके में फैला हुआ है। हर साल 15 अगस्त को प्रधान मंत्री यहाँ भारत का झंडा, यानि तिरंगा झंडा, फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

Red Fort Online Hindi Language Resource STARTALK

लाल किले को पांचवें मुग़ल बादशाह शाहजहां ने 17 वीं सदी में बनवाया था। लाल किले को बनाने में नौ साल लगे थे। यह शाहजहाँ की नई राजधानी का महल था। इस किले के चारों ओर गहरी खाई है जो सुरक्षा के लिए बनवाई गई थी। लालकिला भारतीय इतिहास एवं उसकी कलाओं को अपने में समेटे हुए है। यह वास्तुकला सम्बंधी प्रतिभा एवं शक्ति का प्रतीक है। लाल किले में अनेक भव्य इमारतें हैं । दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास विशेष दर्शनीय हैं । इन दोनों भवनों के आगे विस्तृत मैदान हैं । सम्राट दीवान-ए-आम आम में जनसाधारण को सम्बोधित करते थे और दीवान-ए-खास में बैठक करते थे। इन दोनों के अलावा, लाल किले के अंदर रंग महल है जो शाहजहाँ ने अपनी महारानियों के लिए बनवाया था। रंग महल संगमरमर से बनाया गया था, और इसमें कमल की आकृति का एक फव्वारा बना हुआ है।

ये बातें सुनकर आपको लाल किला देखने का मन कर रहा है न? अगली बार जब आप भारत जाएँ तो दिल्ली का लाल किला देखने जरूर जाइयेगा।

Key words:
प्रमुख, पर्यटन, केंद्र, उत्तर, ऐतिहासिक, इमारत, स्थित, लाल बलुआ पत्थर, बनावट, आकर्षक, वास्तुकला, सुंदर, मिश्रण, लोकप्रिय, पर्यटन, स्थल, प्रसिद्ध, तिरंगा झंडा, बनवाया, चारों ओर, देखना

UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization


 

Complete the following activity:

1. Listen to audio in order to recognize the key words and highlight them. Highlight the keywords in the text above. Use shabdkosh.com or any other dictionary on the web to find its meaning.

2. Mark the sentences सही (true) or गलत (false).

  1. लाल किला भारत में पुरानी दिल्ली में है।

  2. लाल किला गंगा नदी के किनारे स्थित है।

  3. लाल किला ऐतिहासिक इमारत है।

  4. युनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

  5. लाल किले को भारत के प्रधान मंत्री ने बनवाया था।

  6. 15 अगस्त को लाल किले पर भारत के प्रधान मंत्री तिरंगा झण्डा फहराते हैं और भाषण देते हैं।

3. Make an audio/video presentation:

Using at least 10-12 words from the vocabulary list above, write at least 8 facts about ‘Laal Kilaa’ in complete sentences.  Record the facts to make an audio or video presentation, send the file to your teacher.


(Please feel free to send your work or related questions with this lesson to yhsbensalem2012@gmail.com. We will promptly respond with our feedback.)